बगोदर/हजारीबाग रोड. रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को आगे ले जाने के लिए एक नयी दिशा दी थी़ साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने में भी उनकी सराहनीय भूमिका थी. युवाओं को उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है़ कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक कमलदेव सिंह के अलावा कई लोग उपस्थित थे़ इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अडवारा के प्रांगण भी में विवेकानंद की 152वीं जयंती मनायी गयी़ साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मौके पर छोटन प्रसाद छात्र, ढालचंद महतो, निर्मल महतो, किशुन महतो, दशरथ महतो, श्यामसुंदर मोदी, हुलास कोल्ह, लाखो कोल्ह, कैलाश महतो, गणपत महतो आदि उपस्थित थे़ कार्यक्रम का संचालन मनोज टुडू व धन्यवाद ज्ञापन साहेब राम मरांडी ने किया. इधर, सरिया स्थित विवेकानंद चौक पर भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ मौके पर जिप सदस्य रजनी कोर, सत्यदेव प्रसाद, राजेश मंडल, बैजनाथ सिंह व कुशकांत सिंह उपस्थित थे़ इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है. सरिया अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह 20 जनवरी को इस मुद्दे को बैठक करेंगे और समस्या के निदान को लेकर कोई रास्ता निकालेंगे.
बगोदर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी
बगोदर/हजारीबाग रोड. रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को विवेकानंद की जयंती मनायी गयी़ वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश को आगे ले जाने के लिए एक नयी दिशा दी थी़ साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने में भी उनकी सराहनीय भूमिका थी. युवाओं को उनके बताये हुए […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement