Advertisement
4.78 लाख बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक : सीएस
गिरिडीह : पूरे जिले में 18 जनवरी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा. अभियान के क्रम में 0-5 वर्ष के 4 लाख 78 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इसके लिए 2055 टीम का गठन किया जा चुका है. अभियान की सफलता को लेकर प्रखंडों में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा […]
गिरिडीह : पूरे जिले में 18 जनवरी से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा. अभियान के क्रम में 0-5 वर्ष के 4 लाख 78 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी.
इसके लिए 2055 टीम का गठन किया जा चुका है. अभियान की सफलता को लेकर प्रखंडों में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व सीडीपीओ को संयुक्त रूप से जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
यह बातें सिविल सजर्न डॉ. एस सन्याल ने अपने प्रकोष्ठ में बुधवार को बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान को सफल करने के लिए ढाई सौ अतिरिक्त टीम लगायी जायेगी. अभियान के क्रम में 18 जनवरी को पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. साथ ही 19 व 20 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में 2300 सहियाओं को भी लगाया गया है. 40-40 की संख्या में वैक्सीनेटरों की भी टीम बनायी गयी है. सिविल सजर्न ने कहा कि 17 जनवरी को स्कूली बच्चों द्वारा पोषित क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर भी लोगों को जागरूक किया जायेगा. इस कार्यक्रम में सभी बीइइओ सकारात्मक भूमिका निभायेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement