आंबेडकर भवन में मनी सावित्री बाई की 184वीं जयंती चित्र परिचय : 4 – जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक निर्भय कुमार शहाबादी गिरिडीह. आंबेडकर भवन में माता सावित्री बाई की 184वीं जयंती शनिवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता वीणा देवी व संचालन जिप सदस्य प्रमीला मेहरा ने किया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा कि माता सावित्री बाई ने हमेशा संघर्ष किया और समाज के हित में कई काम किये. विधायक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर भी प्रकाश डाला. साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही. वीणा देवी ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले ने नारियों के उत्थान के लिए काफी संघर्ष किया. जिप सदस्य प्रमीला मेहरा ने कहा कि माता सावित्री बाई ने महिलाओं के लिए कई काम किये. उन्हें प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव भी प्राप्त है. आज हमें भी अपने हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहने की जरूरत है. शीला देवी ने कहा कि इनसान को काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार को त्याग करना चाहिए. गुलाब दास ने माता सावित्री बाई की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में सुखदेव दास, सुशील दास, गंगाधर, प्रेमचंद, आशा देवी, बाबुल प्रसाद गुप्ता, नीलम वर्मा, उगनती देवी, शनिचरी देवी, ममता देवी, मथुरा रजक, रिंकी देवी, देवंती देवी, मुन्नी देवी, निर्मला देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी, राजकुमार दास आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
माता सावित्री बाई ने समाज हित में किये कई काम : शहाबादी
आंबेडकर भवन में मनी सावित्री बाई की 184वीं जयंती चित्र परिचय : 4 – जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक निर्भय कुमार शहाबादी गिरिडीह. आंबेडकर भवन में माता सावित्री बाई की 184वीं जयंती शनिवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता वीणा देवी व संचालन जिप सदस्य प्रमीला मेहरा ने किया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक निर्भय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement