27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नागेंद्र महतो को मंत्री बनाने का आग्रह

तसवीर : 26 बागो 1 में : नवनिर्वाचित विधायक नागेंद्र महतो की तसवीर बगोदर. रघुवर दास को झारखंड का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बगोदर विधान सभा क्षेत्र की जनता व प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बधाई दी है़ श्री दास को राज्य की बागडोर सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है़ भाजपा […]

तसवीर : 26 बागो 1 में : नवनिर्वाचित विधायक नागेंद्र महतो की तसवीर बगोदर. रघुवर दास को झारखंड का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बगोदर विधान सभा क्षेत्र की जनता व प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बधाई दी है़ श्री दास को राज्य की बागडोर सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है़ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने रघुवर दास से बगोदर क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक नागेंद्र महतो को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है.विदित हो कि नागेंद्र महतो बगोदर विसभा जो पिछले 25 वर्षों से माले का गढ था़ उसे फतह किया है़ आजतक इस विधान सभा क्षेत्र से किसी भी जनप्रतिनिधि को मंत्री नहीं बनाया गया है़ फलत: क्षेत्र का विकास अधर में लटका हुआ बधाई देने वालों में सीता राम वर्णवाल, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, उदय प्रसाद गुप्ता, कुलदीप साव, आशिष कुमार बोर्डर, कुलदीप साव, राजू सिंह, जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत अन्य भाजपाइयों ने दी है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें