चित्र परिचय : 16, 17 – जंगल, पहाड़ तथा निर्झर बहता पथरीली नदी धनवार प्रखंड की उत्तरी सीमा में पर्यटन की अपार संभावनाएं राजधनवार. धनवार प्रखंड के उत्तरी सीमा हसीन वादियों, जंगल, पहाड़ तथा निर्झर बहती पथरीली नदियों से सुसज्जित है, लेकिन रास्ता व पर्यटन के अन्य जरूरी संसाधनों के अभाव में यह क्षेत्र आज भी गुमनामी के अंधेरे में है. हां ! पत्थर व लकड़ी तस्करों ने इस ओर चोर रास्ता जरूर बना रखा है, जिसपर सिर्फ ट्रैक्टर का परिचालन ही संभव है. हालांकि इस मौसम में स्थानीय लोग इधर वनभोज का लुत्फ तो उठा लेते हैं, किंतु जानकारी व रास्ता के अभाव में धनवार क्षेत्र से सैकड़ों मील दूर पिकनिक मनाने वाले लोगों का पदार्पण इस क्षेत्र में नहीं हो पाता. महेशमरवा पंचायत के मुखिया मिन्हाज अली, बल्हरा के देवकी देवी, उ. डोरंडा के मनोज राम आदि ने बताया कि पर्यटन विभाग की पहल हो तो इस क्षेत्र में कई पिकनिक स्पॉट विकसित किये जा सकते हैं. डोरंडा चौक से मात्र पांच किमी दूर कुरहा नदी घाटी तथा उससे दो किमी हट कर बड़की नदी तट पर जंगल व पहाडि़यों से ढंकी पत्थरों से टकरा कर कूदती, झरने की शक्ल में शोर मचाते बहती इन नदियों का नयनाभिराम नजारा देखने लायक है. इसी तरह महेशमरवा व बल्हरा पंचायत में हरदिया नदी तथा हदहदवा नाला का दृश्य भी काफी मनमोहक है. ये नदियां जहां लंबी छलांग लगा पत्थर पर गिरती हैं तो वहां हजारों चमकीले मोती उछलते-कूदते नजर आते हैं. दुर्भाग्य है कि जानकारी, रास्ता तथा पर्यटकों की सुरक्षा के अभाव में स्थानीय लोग भी इन नजारों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं.
BREAKING NEWS
कब गुलजार होगी ये गुमनाम वादियां…..
चित्र परिचय : 16, 17 – जंगल, पहाड़ तथा निर्झर बहता पथरीली नदी धनवार प्रखंड की उत्तरी सीमा में पर्यटन की अपार संभावनाएं राजधनवार. धनवार प्रखंड के उत्तरी सीमा हसीन वादियों, जंगल, पहाड़ तथा निर्झर बहती पथरीली नदियों से सुसज्जित है, लेकिन रास्ता व पर्यटन के अन्य जरूरी संसाधनों के अभाव में यह क्षेत्र आज […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement