गांडेय/देवरी/भेलवाघाटी/बगोदर : झारखंड की जनता मिली-जुली सरकार से त्रस्त है. जनता जानती है कि किसने राज्य को लूटा, कौन बिलरिया कै मूस खैले बा. उक्त बातें भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहीं.
श्री तिवारी देवरी प्रखंड के फुटबॉल मैदान में जमुआ विस के भाजपा प्रत्याशी केदार हाजरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां के लोग झारखंड में बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करें. खिचड़ी सरकार से राज्य का विकास नहीं हो सकता. कहा कि झारखंड के हजारों बेरोजगार पलायन करते हैं और मुंबई में राज ठाकरे की लाठी के शिकार होते हैं.
उन्होंने नरेंद्र मोदी की विकास नीति की चर्चा कर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की. संबोधन के दौरान श्री तिवारी ने गंगा मैया के सम्मान में एक गीत पेश किया.
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हाजरा व संचालन जिला उपाध्यक्ष महादेव दूबे ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, कामेश्वर पासवान, श्रीराम सिंह, जिप सदस्य सुबोध राय, वीरेंद्र तिवारी, विजयनंदन तिवारी, दिनेश तिवारी, बाबूमणि सिंह, अजय सिंह, रतन तिवारी, लाल गोविंद मिश्र, पंकज राम, राजेश राय, रूपेश तिवारी, जवाहर साव, शंकर वर्णवाल, सुभाष कुमार, होरिल हाजरा, विक्रम हाजरा, पंचानन तिवारी आदि मौजूद थे.
गांडेय. श्री तिवारी ने गांडेय विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो. जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में गांडेय में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अजरुन बैठा, यदुनंदन पाठक, प्रो. प्रवीण चौधरी, बबलू तिवारी, महेंद्र वर्मा, प्रो. अरुण हाजरा, भरतलाल शर्मा, प्रवीण गुप्ता आदि थे.
बगोदर. बगोदर का भविष्य उज्जवल होने वाला है़ बगोदर में अब-तक भाजपा का विधायक नहीं बना है़ इस बार नागेंद्र महतो विधायक जरूर बनेंगे. उक्त बातें भोजपुरी गायक सह सांसद मनोज तिवारी ने अटका पड़ाव मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने लोगों से अपील की कि आप झारखंड में भी बहुमत की सरकार बनायें और झारखंड की चाबी नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपें़ झारखंड में अपार खनिज संपदाएं हैं.
लेकिन, इसके बाद भी यहां के लोग पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं होने के कारण गरीबी में जी रहे हैं. भाजपा की सरकार बनी तो यहां के लोग पलायन नहीं करेंगे. सभा को भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, दुर्गा मेहता, नकुल मंडल, सचींद्र सिंह, प्रयाग मंडल, राजू सिंह, रवि सिंह, दुर्गेश कुमार, दीपू मंडल, टेकलाल चौधरी, सुदीप जायसवाल, आशिष कुमार बोर्डर, उदय गुप्ता, पशुपति शर्मा, नकुल पांडेय आदि ने संबोधित किया.