मधुबन : सुबल सागर महाराज ने की परिक्रमा

मधुबन : मधुबन से सोमवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ सुबल सागर महाराज सकल संघ जयकारा लगाते पारसनाथ पर्वत की परिक्रमा के लिए पैदल निकले. संघपति अशोक कुमार हुम्मड मुंबई परिवार द्वारा निकाली गयी इस परिक्रमा में मुनिश्री के साथ भुपेंद्र भाई व मनीष जैन ने सपरिवार भाग लिया. महाराजश्री व सकल संघ पैदल परिक्रमा […]
मधुबन : मधुबन से सोमवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ सुबल सागर महाराज सकल संघ जयकारा लगाते पारसनाथ पर्वत की परिक्रमा के लिए पैदल निकले. संघपति अशोक कुमार हुम्मड मुंबई परिवार द्वारा निकाली गयी इस परिक्रमा में मुनिश्री के साथ भुपेंद्र भाई व मनीष जैन ने सपरिवार भाग लिया. महाराजश्री व सकल संघ पैदल परिक्रमा करते हुए सीधे निमियाघाट जैन मंदिर पहुंचे और प्रभु की सेवा पूजा व आरती की. इस दौरान मुनिश्री का आहारचर्या कराया गया.
इसके बाद पासनाथ पर्वत की चढ़ाई करते हुए भगवान पार्श्वनाथ की टोंक की वंदना की गयी. पर्वत से नीचे उतरने के बाद श्री दिगंबर जैन अणिन्दा पार्श्वनाथ भवन के प्रांगण में स्वागत भी किया गया. मौके पर बीस पंथी कोठी के प्रबंधक सुधाकर अन्नदाते, मनोज जैन, सुधीर जैन आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




