पांच महिलाओं के गले से चेन उड़ायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2019 7:18 AM
गिरिडीह : शहर के तीन दुर्गा मंडपों में रविवार को उचक्कों ने पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ली. रविवार को महाष्टमी पूजा थी. इसे लेकर मंदिरों व मंडपों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने विश्वनाथ मंदिर से तीन, बड़की दुर्गा मंडा व […]
गिरिडीह : शहर के तीन दुर्गा मंडपों में रविवार को उचक्कों ने पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ली. रविवार को महाष्टमी पूजा थी. इसे लेकर मंदिरों व मंडपों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने विश्वनाथ मंदिर से तीन, बड़की दुर्गा मंडा व छोटकी दुर्गा मंडा में एक-एक महिला के गले से चेन उड़ा ली. इसका पता चलने पर महिलाओं ने शोर मचाया पर तब तक उचक्के गायब हो चुके थे. मामले की सूचना पर पुलिस के जवान भी पहुंचे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










