ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 6:28 AM

विज्ञापन

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर की घटना धनबाद के सिंदरी के रंगामाटी गांव का है युवक अधार कार्ड से हुई पहचान हजारीबाग रोड : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. गया-धनबाद रेलखंड के अप लाइन के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे की […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर की घटना

धनबाद के सिंदरी के रंगामाटी गांव का है युवक

अधार कार्ड से हुई पहचान

हजारीबाग रोड : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया. गया-धनबाद रेलखंड के अप लाइन के समीप शुक्रवार की सुबह पांच बजे की मैन ने युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा. इसकी सूचना की उसने स्टेशन प्रबंधक को दी. स्टेशन प्रबंधक से सूचना मिलते ही आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार, एएसआइ नुनूराम रविदास, आरक्षी विधान चंद्र, प्रमोद कुमार, भोला लाल साव तथा एके सिंह पहुंचे.

घायल युवक की जेब मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुबोध राय (36 वर्ष) पिता केशो राय, ग्राम रंगामाटी, पानी टंकी सिंदरी, जिला धनबाद के रूप में की गयी. आशंका जतायी जा रही है कि युवक किसी यात्री ट्रेन से गिर गया होगा. उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट थी और वह बेहोश पड़ा था. उसकी गंभीर स्थिति को देखकर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बगोदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. आरपीएफ ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola