दो दुकानों से हजारों की चोरी

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सीहोडीह स्थित पंतजलि स्वदेशी केंद्र एवं एक साइकिल दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गयी. इस संदर्भ में केंद्र के संचालक नवीनकांत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को वह दुकान बंद कर चला गया था. सुबह उसे पता चला कि उसकीदुकान का ताला टूटा हुआ है. […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सीहोडीह स्थित पंतजलि स्वदेशी केंद्र एवं एक साइकिल दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गयी. इस संदर्भ में केंद्र के संचालक नवीनकांत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को वह दुकान बंद कर चला गया था. सुबह उसे पता चला कि उसकीदुकान का ताला टूटा हुआ है.
जानकारी मिलने के बाद वह दुकान पहुंचे तो देखा कि चोरों ने दुकान में रखे टीवी, चश्मा का महंगा फ्रेम, खाने पीने का समान और 2 हजार नगद ले गया. इधर इसी दुकान के बगल में स्थित साइकिल दुकान में भी चोरी हुई है. चोरों ने प्रकाश राम गुप्ता की दुकान से दो पुरानी साइकिल व 25 नया टायर की चोरी कर ली है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










