सिंहपुर-डुमरकुदर पथ में बही पुलिया

Published at :07 Jul 2014 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहपुर-डुमरकुदर पथ में बही पुलिया

कसमार : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कसमार प्रखंड के सिंहपुर-डुमरकुदर मुख्य पथ में हिसीम पंचायत के लुतीबहियार के पास स्थित पुलिया बह गयी. इस वजह से मुख्य पथ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. बताया जाता है कि दो वर्ष पहले ही इस पथ का निर्माण प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

कसमार : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण कसमार प्रखंड के सिंहपुर-डुमरकुदर मुख्य पथ में हिसीम पंचायत के लुतीबहियार के पास स्थित पुलिया बह गयी. इस वजह से मुख्य पथ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. बताया जाता है कि दो वर्ष पहले ही इस पथ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था.

लुतीबहियार समेत कई जगहों पर जजर्र पुलिया की जगह पर नयी पुलिया का निर्माण होना था. परंतु, पुलिया का निर्माण किया ही नहीं गया. पुलिया ध्वस्त होने से डुमरकुदर, चोली समेत अन्य कई गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola