मवेशी ले जा रहे तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 1:47 AM
बगोदर : बगोदर पुलिस ने मवेशी लदे पिकअप वैन को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वैन में लदे कुल 6 मवेशियों को भी बरामद किया है. बरामद मवेशियों में चार गाय एवं दो बछड़ा शामिल हैं. बगोदर पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित गैंड़ा […]
बगोदर : बगोदर पुलिस ने मवेशी लदे पिकअप वैन को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वैन में लदे कुल 6 मवेशियों को भी बरामद किया है. बरामद मवेशियों में चार गाय एवं दो बछड़ा शामिल हैं.
बगोदर पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित गैंड़ा में की है. थाना प्रभारी पृथवीसेन दास ने बताया कि पिकअप वैन में क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा था. बताया कि मामले में बिहार के बक्सर निवासी बाबूलाल यादव एवं मंटू यादव और भोजपुर निवासी अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










