छात्र की गला रेत कर हत्या, सड़क जाम

Updated at : 14 Feb 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र की गला रेत कर हत्या, सड़क जाम

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके के बारासोली में एक 12 वर्षीय छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक इसी गांव के निवासी मैनेजर मोदी का पुत्र अनिल कुमार है. बच्चे का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाउंड्री के अंदर मिला. बच्चे की हत्या किये जाने की […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके के बारासोली में एक 12 वर्षीय छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक इसी गांव के निवासी मैनेजर मोदी का पुत्र अनिल कुमार है. बच्चे का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाउंड्री के अंदर मिला. बच्चे की हत्या किये जाने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो लोग आक्रोशित हो गये और बारासोली में ही सुबह 6.30 बजे गिरिडीह-देवघर पथ को जाम कर दिया.

घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआई आशीष पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया. इस बीच कर्णपुरा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने अपना आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया. बुधवार सुबह 11.30 बजे तक लोग सड़क पर ही जमे रहे. इस बीच पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि जो भी इस अपराध में शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी हर हाल में होगी. इसके बाद जाम हटा.

मंगलवार की दोपहर घर से निकला था बालक : मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गयी. वह प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा में चौथी कक्षा का छात्र था. मंगलवार की दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर निकला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola