आवासीय विद्यालय में डीएसइ ने पकड़ी गड़बड़ियां

संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही गिरिडीह : डीएसइ महमूद आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड के पांडेयडीह उमवि में संचालित प्री इंप्रीजेशन कैंप (आवासीय विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कई गड़बड़ियां पायी. बताया कि नि:शक्त बच्चों को यहां पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है. विद्यालय में अनुपात से […]
संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही
गिरिडीह : डीएसइ महमूद आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड के पांडेयडीह उमवि में संचालित प्री इंप्रीजेशन कैंप (आवासीय विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कई गड़बड़ियां पायी. बताया कि नि:शक्त बच्चों को यहां पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है. विद्यालय में अनुपात से कम बच्चे उपस्थित थे.
डीएसइ ने संचालक से सभी रजिस्टर जमा करने को कहा. उन्होंने बताया कि इस कैंप का पुन: औचक निरीक्षण कराया जायेगा. दोषी पाये जाने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी. मौके पर बीइइओ मथुरा प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




