यात्री किराया में बढ़ोतरी करने की मांग

गिरिडीह : ऑटो किराया वृद्धि को ले बुधवार को गिरिडीह-पचंबा, कोवाड़ के रास्ते चलने वाले ऑटो चालक संघ ने एकदिनी हड़ताल की. इस दौरान सभी चालक ऑटो लेकर सर्कस मैदान पहुंचे और हड़ताल शुरू कर दी. मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि के कारण हमें भी परेशानी हो […]
गिरिडीह : ऑटो किराया वृद्धि को ले बुधवार को गिरिडीह-पचंबा, कोवाड़ के रास्ते चलने वाले ऑटो चालक संघ ने एकदिनी हड़ताल की. इस दौरान सभी चालक ऑटो लेकर सर्कस मैदान पहुंचे और हड़ताल शुरू कर दी. मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि के कारण हमें भी परेशानी हो रही है. ऐसे में किराया में भी समुचित बढ़ोतरी होनी चाहिए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किराया वृद्धि को ले संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभाग के पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा.
मौके पर सोनू, मो अखिल, शहबाज अहमद, छोटू, अरमान, मो सिराज, मो नौशाद, कबीर, रिंकू, चांद, रियाज समेत कई मौजूद थे. गिरिडीह-पचंबा व कोवाड़ के रास्ते चलने वाले ऑटो के हड़ताल से आम लोगों समेत रोजर्मे की जिंदगी में आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई. लोग वाहन के इंतजार में खड़े देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




