20 हजार के लिए नहीं आयी बरात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 5:52 AM
बेंगाबाद : हेज प्रथा को लेकर कड़े कानून के बाद भी दहेज लोभी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बेंगाबाद में सामने आया है. यहां की फिटकोरिया पंचायत के एक गरीब की बेटी की शादी दहेज के 20 हजार रुपये की खातिर नहीं हो सकी. 20 हजार रुपया नहीं […]
बेंगाबाद : हेज प्रथा को लेकर कड़े कानून के बाद भी दहेज लोभी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बेंगाबाद में सामने आया है. यहां की फिटकोरिया पंचायत के एक गरीब की बेटी की शादी दहेज के 20 हजार रुपये की खातिर नहीं हो सकी. 20 हजार रुपया नहीं देने पर युवती का बारात नहीं पहुंची और पिता द्वारा की गयी सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. फिटकोरिया पंचायत की युवती की शादी देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के आस्था गांव के एक युवक से तय हुई थी.
शादी छह जुलाई को होनी थी और शाम को बारात भी आने वाली थी, लेकिन बरात नहीं आयी तो घरवाले चिंतित हो गये. देर रात तक जब बारात नहीं पहुंची तो पिता ने लड़केवालों को फोन लगाया. फोन लगाते ही जो जवाब मिला उससे लड़की के पिता आवाक रह गये. लड़केवालों ने कहा कि दहेज की राशि में से 20 हजार बकाया है और पैसा नहीं मिलेगा तो बारात भी नहीं जायेगी. इस संबंध में लड़की के पिता का कहना है कि उसके पास 20 हजार रुपया नहीं है ऐसे में वह पैसा कहां से देता. ऐसे में लड़केवाले बारात लेकर नहीं आये और उसकी बेटी की शादी रुक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










