वज्रपात से चार बच्चे झुलसे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Oct 2017 11:46 AM
विज्ञापन

बगोदर और जमुआ प्रखंड क्षेत्र की घटनाएं बगोदर/जमुआ : बगोदर और जमुआ प्रखंड में शनिवार को वज्रपात में चार बच्चे और एक महिला झुलस गये. पहली घटना बगोदर के कुदर गांव में घटी. गांव के मैदान में बच्चे खेल रहे थे. शाम पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गयी. इससे बचने के लिए बच्चे पास ही […]
विज्ञापन
बगोदर और जमुआ प्रखंड क्षेत्र की घटनाएं
बगोदर/जमुआ : बगोदर और जमुआ प्रखंड में शनिवार को वज्रपात में चार बच्चे और एक महिला झुलस गये. पहली घटना बगोदर के कुदर गांव में घटी. गांव के मैदान में बच्चे खेल रहे थे. शाम पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गयी.
इससे बचने के लिए बच्चे पास ही एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये. इसी दौरान वज्रपात हो गया, जिसमें चार बच्चे इसकी चपेट में आ गये. घटना घटते ही गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीण और बच्चों के परिजन जुटे और सभी को हरिहरधाम रोड स्थित पाटलावती नर्सिंग होम में भर्ती कराया. झुलसे बच्चों में काशिफ राजा (पिता कयामुद्दीन अंसारी), मोहम्मद सोहेल (पिता अब्दुल मतीन), अफरीदी अंसारी (पिता अकबर अंसारी) , खुशनूद आलम (पिता शेख आजाद) है.
सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष है . घटना की सूचना पर प्रमुख मुश्ताक अंसारी, जिप सदस्य पूनम महतो व अन्य अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया. इधर, जमुआ प्रखंड की जरीडीह पंचायत अंतर्गत भूपतडीह में शनिवार की शाम को हल्की बारिश के बीच वज्रपात होने से भूपतडीह निवासी कालेश्वर ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी देवी(45 ) झुलस गयी. घटना में गांव के बुधन महतो व हरि यादव के एक-एक बैल की मौत हो गयी. साथ ही हरि यादव का पुत्र रंजीत यादव(20) भी आंशिक रूप से झुलस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










