विदेशी शराब लदी टबेरा गाड़ी समेत दो युवक गिरफ्तार

Updated at :07 Sep 2017 10:22 AM
विज्ञापन
विदेशी शराब लदी टबेरा गाड़ी समेत दो युवक गिरफ्तार

बेंगाबाद. बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के पास बुधवार की शाम को विदेशी शराब लदी एक टबेरा गाड़ी (एच आर 38 एम 7473) को बेंगाबाद पुलिस ने जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने वाहन के चालक व एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि मौके का फायदा उठाकर एक तस्कर भागने में सफल […]

विज्ञापन
बेंगाबाद. बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चपुआडीह के पास बुधवार की शाम को विदेशी शराब लदी एक टबेरा गाड़ी (एच आर 38 एम 7473) को बेंगाबाद पुलिस ने जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने वाहन के चालक व एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि मौके का फायदा उठाकर एक तस्कर भागने में सफल रहा.

बताया जाता है कि उकत गाड़ी देवघर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में पेट्रोलिंग कर रही बेंगाबाद पुलिस ने वाहन की तेज रफ्तार व वाहन में काला शीशा देख उसे बिशनपुर के पास रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देख चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगा. इसके बाद एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चपुआडीह के पास वाहन को ओवरटेक कर पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस ने शराब लदे वाहन को जब्त करते हुए चालक दिलीप तुरी व उसके सहयोगी विशाल तुरी को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हंडाडीह के रहने वाले हैं.

एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उक्त वाहन के आगे पीछे करते हुए बुलेट पर सवार एक युवक स्पाई का काम कर रहा था. उसे भी दबोचने का प्रयास किया जा रहा है. वाहन पर 32 पेटी विदेशी शराब को गिरिडीह के एक गोदाम से लोड कर देवघर ले जाया जा रहा था. शराब लदे वाहन व गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाया गया है. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि विदेशी शराब लदे वाहन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola