Garhwa News: झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम से 2765 क्विंटल अनाज गायब

Jharkhand State Food Corporation News: गढ़वा जिले में 2765 क्विंटल अनाज राज्य खाद्य निगम के गोदाम से गायब मिले हैं. इस संबंध में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गयी है.

Jharkhand State Food Corporation News: गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम से 2,765 क्विंटल अनाज के गायब हो जाने की खबर है. इस मामले में उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के खिलाफ मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि गायब अनाज मेराल और डंडई प्रखंड के ग्रीन कार्डधारकों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और मध्याह्न भोजन के चावल और गेहूं थे.

सीओ यशवंत नायक ने दी थी गोदाम से राशन गायब होने की सूचना

इस मामले में मेराल के अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी यशवंत नायक ने उपायुक्त को सूचना दी थी कि गोदाम से काफी मात्रा में राशन गायब हैं. अंचल अधिकारी ने बताया कि गोदाम से करीब 2 हजार क्विंटल अनाज गायब होने की आशंका है. स्थानीय डीलरों को लाभुकों को देने के लिए अनाज भी नहीं दिया गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

आपूर्ति पदाधिकारी की जांच में गायब मिले 2765 क्विंटल अनाज

सूचना मिलने के बाद उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय से इसकी जांच करायी. 21 फरवरी को राम गोपाल पांडेय ने जांच की, तो पाया कि गोदाम से 2,765 क्विंटल अनाज गायब हैं. इसके बाद उपायुक्त ने मंगलवार को मेराल के अंचल अधिकारी यशवंत नायक को मेराल के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक दीपक चंचल के विरूद्ध अनाज गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनाज गबन की दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

इसके बाद सीओ सह एमओ के आधार पर जनसेवक सह प्रभारी सह सहायक गोदाम प्रभारी दीपक चंचल के विरुद्ध मेराल थाने में कांड संख्या 49/25 दर्ज की गयी. इस संबंध में मेराल के सीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर सहायक गोदाम प्रभारी के विरुद्ध अनाज गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गायब अनाज कहां गये, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में ब्लास्ट, 5 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >