शादी का दबाव बनाने पर हुई हत्या

Updated at :09 Mar 2014 4:05 AM
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर हुई हत्या

रमना(गढ़वा) : रमना की चर्चित रीना कुमारी हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने नामजद आरोपी फिरोज अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उसके लिये फर्द बयान के आधार पर इस हत्या का रहस्योदघाटन किया. पुलिस के समक्ष फिरोज अंसारी ने रीना की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस को दिये फिरोज […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा) : रमना की चर्चित रीना कुमारी हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने नामजद आरोपी फिरोज अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उसके लिये फर्द बयान के आधार पर इस हत्या का रहस्योदघाटन किया. पुलिस के समक्ष फिरोज अंसारी ने रीना की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस को दिये फिरोज के बयान के मुताबिक वह घटना के दिन रीना को लेकर मेदिनीनगर गया था. वहां से त्रिवेणी एक्सप्रेस पकड़ कर वह रीना के साथ मेराल आकर उतर गया.

इसके बाद मेराल से वह सवारी गाड़ी पकड़ कर रमना पहुंचा. रमना आने के बाद वह रीना को घर पहुंचाने के बजाय उसे अपने भंडार में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान रीना ने उसे शादी करने का दबाव बनाया. शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने पर रीना ने इस बात की जानकारी परिजनों को देने की धमकी दी थी. धमकी के कारण उसने रीना की हत्या करने की योजना बनायी. फिरोज ने बताया कि उसने धोखे से रीना का गला पकड़ कर दबा दिया. जब रीना की मौत हो गयी, तो उसने शव को छुपाने के उद्देश्य से मवि सिलिदाग के पीछे शव को रख कर घर भाग गया. इसका खुलासा करते हुए थाना प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सभी संबंधित धाराओं को प्राथमिकी में दर्ज किया है. गौरतलब है कि रीना हत्याकांड में फिरोज के चार अन्य भाई भी नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं. इनमें से दो गिरफ्तार हैं, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola