राशन दुकानदारों के खिलाफ हंगामा

डंडई (गढ़वा) : डंडई प्रखंड मुख्यालय में राशन लाभुकों ने राशन डीलरों से तंग आकर स्थानी आंबेडकर चौक के पास जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामगुलाम साह, पारसनाथ प्रसाद, ज्वाला महिला समूह की अध्यक्ष फूलेंद्री देवी एवं विष्णु महिला समूह की अध्यक्ष रेणु देवी द्वारा दिसंबर महीने […]
डंडई (गढ़वा) : डंडई प्रखंड मुख्यालय में राशन लाभुकों ने राशन डीलरों से तंग आकर स्थानी आंबेडकर चौक के पास जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामगुलाम साह, पारसनाथ प्रसाद, ज्वाला महिला समूह की अध्यक्ष फूलेंद्री देवी एवं विष्णु महिला समूह की अध्यक्ष रेणु देवी द्वारा दिसंबर महीने से लेकर जनवरी महीने तक राशन नहीं दिया गया है.
साथ ही इन दुकानदारों द्वारा एक माह का राशन लाभुक को देकर दो माह का(जनवरी-फरवरी) का कार्ड पर चढ़ा दिया जा रहा है.
ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसका शीघ्र हल नहीं किया गया, तो दुकानदारों के खिलाफ ग्रामीण धरना पर बैठेंगे. हंगामा करनेवालों में सुषमा मेहता, मिथिलेश प्रसाद, रामाशीष प्रसाद, महावीर राम, दीनानाथ पांडेय, कृष्णादत्त महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, लाभुक कालीचरण भुइयां, बाबूलाल राम, महावीर राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










