मधेया गांव में बननेवाली 20 किमी लंबी सड़क को मंजूरी

Published at :06 Oct 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
मधेया गांव में बननेवाली 20 किमी लंबी सड़क को मंजूरी

सांसद वीडी राम ने सांसद आदर्श ग्राम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गढ़वा : सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित जिले के गढ़वा प्रखंड के मध्या पंचायत में अबतक के कार्यों की समीक्षा को लेकर सांसद वीडी राम ने अधिकारियों के साथ बैठक की़ समाहरणालय स्थित जिला परिषद के प्रशिक्षण हॉल में […]

विज्ञापन
सांसद वीडी राम ने सांसद आदर्श ग्राम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
गढ़वा : सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित जिले के गढ़वा प्रखंड के मध्या पंचायत में अबतक के कार्यों की समीक्षा को लेकर सांसद वीडी राम ने अधिकारियों के साथ बैठक की़ समाहरणालय स्थित जिला परिषद के प्रशिक्षण हॉल में उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे़
बैठक में कहा गया कि मध्या में फरठिया तक जानेवाली 19.1 किमी की सड़क का निर्माण कार्य शुरू होनेवाला है़ करीब एक करोड़ की लागतवाले इस सड़क का शिलान्यास दशहरा के बाद किया जायेगा़ इसके अलावा सात अन्य सड़कों की स्वीकृति मिल गयी है़ जल्द ही उसका भी शिलान्यास होगा़ बैठक में विद्युत विभाग से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि इस पंचायत के खजूरी गांव से विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है़ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सांसद को बताया कि डीप बोर व चापाकल लगाने के साथ-साथ ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम भी किया जा रहा है़
पंचायत भवन के जमीन उपलब्ध होने एवं राशि की स्वीकृति मिलने के बाद उसका निर्माण शुरू किये जाने की बात कही गयी़ इसके अलावा आंगनबाड़ी निर्माण के लिए भी भूमि को चिह्नित करने का काम कर लिया गया है़ सांसद बीडी राम ने सभी योजनाओं में जल्द काम लगाने तथा उसे त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिये़ सांसद ने महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाने पर भी जोर दिया़ इस अवसर पर मुखिया बिंदू देवी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola