सुखाड़ के चलते फीका रहा धनतेरस

नगरऊंटारी (गढ़वा). क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति के कारण धनतेरस का बाजार फीका रहा. अनुमंडल मुख्यालय में धनतेरस को लेकर बर्तन व्यासायियों, इलेक्ट्रॉनिक दुकान व आभूषण विक्रेताओं द्वारा दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. व्यवसायियों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति रहने के बाद भी धनतेरस की दुकानदारी अच्छी होगी. […]
नगरऊंटारी (गढ़वा). क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति के कारण धनतेरस का बाजार फीका रहा. अनुमंडल मुख्यालय में धनतेरस को लेकर बर्तन व्यासायियों, इलेक्ट्रॉनिक दुकान व आभूषण विक्रेताओं द्वारा दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
व्यवसायियों को उम्मीद थी कि क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति रहने के बाद भी धनतेरस की दुकानदारी अच्छी होगी. इसी उम्मीद से व्यवसायियों ने ग्राहकों को अपनी अोर आकर्षित करने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन दुकानदारी पर सुखाड़ का खासा असर दिखा. विगत वर्ष की अपेक्षा ग्राहक कम निकले अौर सामान की बिक्री कम हुई. इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा के प्रोपराइटर ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ग्राहक ही कम निकले, जिसके कारण बिक्री कम हुई. उन्होंने बताया कि सुखाड़ का असर इस वर्ष दुकानदारी पर पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










