चुनाव में लगे वाहनों का किराया नहीं मिला

गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में निर्वाचन कार्यालय के लिए लिये गये वाहनों का अभी तक किराया भुगतान नहीं किया गया है. इसको लेकर वाहन मालिक अशर्फी राम ने जिला परिवहन पदाधिकारी फिलवियुस बारला से मुलाकात कर वाहन मालिकों की ओर से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि एक वर्ष बीतने के बाद भी […]
गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 में निर्वाचन कार्यालय के लिए लिये गये वाहनों का अभी तक किराया भुगतान नहीं किया गया है. इसको लेकर वाहन मालिक अशर्फी राम ने जिला परिवहन पदाधिकारी फिलवियुस बारला से मुलाकात कर वाहन मालिकों की ओर से अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि एक वर्ष बीतने के बाद भी चुनाव कार्य में लिये गये वाहन का किराया भुगतान नहीं किया गया है. इस वजह से वाहन मालिकों में आक्रोश है. जबकि वाहनों के किराये का आवंटन फरवरी माह में ही प्राप्त हो चुका है. वर्तमान पंचायत चुनाव को लेकर भी वाहन मालिकों को वाहन जमा करने का नोटिस निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किराया नहीं मिला, तो वे जनहित याचिका भी दायर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










