नौ माह से वेतन नहीं मिला

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर व खरौंधी थाना के चार चौकीदारों को पिछले नौ महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इस संबंध में चौकीदार विजय पासवान, धर्मेद्र पासवान, मुनिप कुमार पासवान व विजय कुमार ने कहा कि अंचल नाजिर की लापरवाही से उनका भुगतान जनवरी महीने से बाधित है. उन्होंने कहा कि वे इसके लिए […]
भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर व खरौंधी थाना के चार चौकीदारों को पिछले नौ महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इस संबंध में चौकीदार विजय पासवान, धर्मेद्र पासवान, मुनिप कुमार पासवान व विजय कुमार ने कहा कि अंचल नाजिर की लापरवाही से उनका भुगतान जनवरी महीने से बाधित है.
उन्होंने कहा कि वे इसके लिए रिश्वत के रूप में 2000 रुपये भी दिये हैं. इधर इस आरोप से इनकार करते हुए नाजिर अधिराज टोप्पो ने कहा कि पीपीएस नंबर नहीं होने के कारण उनका वेतन भुगतान बाधित है. पीपीएस नंबर मुंबई से आने के बाद ही उनका भुगतान हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










