सर्पदंश से दो लोगों की मौत

Published at :29 Sep 2015 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से दो लोगों की मौत

गोदरमाना(गढ़वा) : रंका एवं रमकंडा थाना क्षेत्र में दो सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गयी. इनमें रमकंडा थाना क्षेत्र के दुर्जन गांव निवासी राका भुइंहर (19वर्ष) तथा रंका के भौरी गांव निवासी एक 13 वर्षीय बच्चे अरुण कुमार के नाम शामिल हैं. समाचार के अनुसार राका भुईंहर अपने खेत में काम कर रहा […]

विज्ञापन

गोदरमाना(गढ़वा) : रंका एवं रमकंडा थाना क्षेत्र में दो सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गयी. इनमें रमकंडा थाना क्षेत्र के दुर्जन गांव निवासी राका भुइंहर (19वर्ष) तथा रंका के भौरी गांव निवासी एक 13 वर्षीय बच्चे अरुण कुमार के नाम शामिल हैं.

समाचार के अनुसार राका भुईंहर अपने खेत में काम कर रहा था, उसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया. झाड़ फूं क के साथ-साथ इलाज करवाने के दौरान उसकी मौत हो गयी, जबकि भौरी गांव निवासी एक 13 वर्षीय बच्चे अरूण कुमार को सांप काटने के बाद झाड़फूंक करायी गयी. स्थिति गंभीर होने पर उसे समीपवर्ती राज्य छतीसगढ़ के रामानुजगंज सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola