भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन

मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव के चंदरी स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति संघ के द्वारा नागपंचमी के अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन राधाकृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास द्वारा फीता काट कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. भक्ति जागरण में रांची […]
मझिआंव (गढ़वा). मझिआंव के चंदरी स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति संघ के द्वारा नागपंचमी के अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन राधाकृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास द्वारा फीता काट कर किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी. भक्ति जागरण में रांची एवं जमशेदपुर के पप्पू रजा, प्रीति वर्मा, पायल एवं दिलीप आदि के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. दर्शकों ने रात भर भक्ति रस का श्रवण किया. इनमें लहर लहर लहराई रे मेरे मांच की चुनरिया…, निमिया के गांछ मईया… तथा जय गणेश जय गणेश देवा… सहित कईभक्तिगीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन शिव शक्ति संघ के अध्यक्ष विक्की सिंह, उपाध्यक्ष रवि कुमार, कोषाध्यक्ष सुबोध सोनी, बलबीर सिंह, गोल्डेन सिंह, गणेश कुमार, उमेश कुमार, अरविंद सिंह, सचिदानंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










