बारिश ने किसानों को राहत दी

गढ़वा. गढ़वा जिले में मंगलवार की शाम हुई बारिश से किसानों क ो काफी राहत मिली है. जिले में आदरा नक्षत्र चढ़ने के बाद दो बार बारिश हुई थी. इससे उत्साहित किसानों ने भदई फसल व धान के बीचड़े की बुआई के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दी थी. लेकिन इसके बाद धूप निकलने […]
गढ़वा. गढ़वा जिले में मंगलवार की शाम हुई बारिश से किसानों क ो काफी राहत मिली है. जिले में आदरा नक्षत्र चढ़ने के बाद दो बार बारिश हुई थी. इससे उत्साहित किसानों ने भदई फसल व धान के बीचड़े की बुआई के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दी थी. लेकिन इसके बाद धूप निकलने से स्थिति गंभीर हो गयी थी. किसान पूरी तरह परेशान और निराश थे. गौरतलब है कि जेठ में भीषण गरमी और लू चलने से इस इलाके की धरती पूरी तरह से सूखने के साथ यहां का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. मंगलवार की बारिश से किसानों सहित आम लोगों में विश्वास बढ़ा है कि उन्हें शीघ्र ही गरमी व पानी संकट से निजात मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










