दुष्कर्म व मारपीट मामले में छह गिरफ्तार

Published at :07 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व मारपीट मामले में छह गिरफ्तार

मेराल(गढ़वा) : मेराल थाना के बिछिया दामर गांव में मंगलवार को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की घटना के मामले मेें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लोगों में जंगी चौधरी, हरखू चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, श्रवण चौधरी, संतोष चौधरी व जगदीश चौधरी शामिल हैं. इनके विरुद्ध पीडि़त […]

विज्ञापन

मेराल(गढ़वा) : मेराल थाना के बिछिया दामर गांव में मंगलवार को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की घटना के मामले मेें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लोगों में जंगी चौधरी, हरखू चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, श्रवण चौधरी, संतोष चौधरी व जगदीश चौधरी शामिल हैं.

इनके विरुद्ध पीडि़त महिला व उसके पति द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. गिरफ्तार लोगों पर भादवि की धारा 147, 148, 327, 307, 376(बी), 379 एवं 504 लगायी गयी है. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. विदित हो कि पिछले पांच मई को आरोपियों ने गांव के ही एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस संबंध में उसके परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उनके साथ उन्होंने मारपीट की. इसमें पीडि़ता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola