मध्याह्न भोजन को लेकर निर्देश

Published at :27 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन को लेकर निर्देश

गढ़वा: उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने जिले के कुछ विद्यालयों में बंद मध्याह्न भोजन योजना को चालू कराने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं. उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन प्राधिकार अंतर्गत अनुश्रवण कोषांग द्वारा अनुश्रवण के क्रम में पाया कि कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं चल रहा है. इसको लेकर उन्होंने डीएसइ को निर्देश दिया […]

विज्ञापन

गढ़वा: उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने जिले के कुछ विद्यालयों में बंद मध्याह्न भोजन योजना को चालू कराने के लिए कड़े निर्देश दिये हैं. उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन प्राधिकार अंतर्गत अनुश्रवण कोषांग द्वारा अनुश्रवण के क्रम में पाया कि कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं चल रहा है.

इसको लेकर उन्होंने डीएसइ को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से जांच करते हुए मध्याह्न भोजन चालू करायें और जांच प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराये कि बंद मध्याह्न भोजन के लिए कौन जिम्मेवार हैं.

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए.उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के मवि मोरबे में 18 दिसंबर व प्राथमिक विद्यालय झीना में 11 दिसंबर से मध्याह्न भोजन बंद है. इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola