बैंक हड़ताल से 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 12:50 AM
गढ़वा : शुक्रवार को बैंककर्मियों के देश व्यापी हड़ताल का गढ़वा में असर देखा गया. बैंक बंद रहने से जिले में लगभग 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ. इससे व्यवसायियों व ग्राहकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गढ़वा जिले में विभिन्न बैंकों की 63 शाखाएं हैं. इनमें से ग्रामीण बैंक […]
गढ़वा : शुक्रवार को बैंककर्मियों के देश व्यापी हड़ताल का गढ़वा में असर देखा गया. बैंक बंद रहने से जिले में लगभग 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ. इससे व्यवसायियों व ग्राहकों सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गढ़वा जिले में विभिन्न बैंकों की 63 शाखाएं हैं.
इनमें से ग्रामीण बैंक की 26 तथा एचडीएफसी व आइसीआइसीआइ आदि के तीन शाखा कुल 29 बैंक हड़ताल में शामिल नहीं है़ बैंककर्मियों ने बताया कि उक्त हड़ताल बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है. इसके अलावा अन्य मांगे हैं, जिसे लेकर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










