भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

श्रीबंशीधर नगर : बिशनपुरा थाना क्षेत्र के पीपरीकला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. इसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर […]
श्रीबंशीधर नगर : बिशनपुरा थाना क्षेत्र के पीपरीकला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. इसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है.
मारपीट की घटना में घायल होनेवालों में एक पक्ष के रामजतन यादव ,शिव कुमार यादव तथा सुकनी देवी वहीं दूसरे पक्ष के अकल यादव ,गोपी यादव तथा सूर्यदेव यादव शामिल है.
घायल रामजतन यादव व अकल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है़ मारपीट की घटना के बारे में पहले पक्ष के लोगों ने बताया कि रामजतन यादव का कोई पुत्र नहीं है. वह अपने हिस्से की भूमि अपनी बेटी सुकनी देवी के नाम से लिख दिये है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




