दुकान का लाइसेंस रद्द

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने उपायुक्त के निर्देश पर भवनाथपुर प्रखंड के ढेकुलिया ग्राम के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया है. ढेकुलिया ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त द्वारा भवनाथपुर में लगाये गये जनता दरबार में समूह द्वारा नियमित अनाज व केरोसिन नहीं देने तथा […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने उपायुक्त के निर्देश पर भवनाथपुर प्रखंड के ढेकुलिया ग्राम के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर दिया है. ढेकुलिया ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त द्वारा भवनाथपुर में लगाये गये जनता दरबार में समूह द्वारा नियमित अनाज व केरोसिन नहीं देने तथा समूह को फरजी होने का शिकायत की थी.
ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच के लिए उपायुक्त ने एबीएसओ, एमओ व जिला परियोजना पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपा था. जांच में ग्रामीणों के आरोप को सही पाया गया. जांच कमेटी के प्रतिवेदन के आधार पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के लाइसेंस को रद्द करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




