काला बिल्ला लगा कर एक सप्ताह करेंगे कार्य

गढ़वा : गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता आशीष दुबे के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़वा के अधिवक्ताओं ने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत गुरुवार को काला बिल्ला लगा कर न्यायालय का कार्य किया. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे ने कहा कि मंगलवार को बार एसोसिएशन […]
गढ़वा : गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता आशीष दुबे के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़वा के अधिवक्ताओं ने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत गुरुवार को काला बिल्ला लगा कर न्यायालय का कार्य किया. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे ने कहा कि मंगलवार को बार एसोसिएशन की आपातकालीन आम बैठक की गयी थी, जिसमें सर्वसम्मति से गढ़वा एसपी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.
सभी अधिवक्ता इस तरह से लगातार एक सप्ताह तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से बार एसोसिएशन ओर से गढ़वा एसपी मो अर्शी को हटाने और उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की गयी है. यदि एक सप्ताह के अंदर एसपी को हटाते हुए उनपर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है, तो वे लोग इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. उनका हड़ताल तबतक नहीं टूटेगा, जब तक गढ़वा एसपी को हटाने के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो जाती है. इस बीच अधिवक्ताओं ने गढ़वा उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर वहां अपना मांगपत्र सौंपा है. साथ ही मांग पत्र की प्रतिलिपि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, गृह मंत्री, बार काउंसिल इंडिया के चेयरमैन, स्टेट बार काउंसिल रांची के चेयरमैन, झारखंड के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश, झारखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक रांची, पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र, आयुक्त पलामू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा आदि को भी भेजी गयी है. मांगपत्र देने जानेवालों में अध्यक्ष श्री चौबे के अलावे सचिव भृगुनाथ चौबे, दिग्विजय सिंह, ललित पांडेय, अवधकिशोर चौबे, अशोक पटवा, अशोक तिवारी, सौरभ धरदुबे आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




