रोटी के लाले, मजदूरों का पलायन

Updated at :09 May 2014 6:16 AM
विज्ञापन
रोटी के लाले, मजदूरों का पलायन

भवनाथपुर(गढ़वा) : सेल आरएमडी माइंस भवनाथपुर के चूना पत्थर खदान बंद हो जाने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में अन्यत्र पलायन करने को विवश हैं. खदान खोलने की मांग को लेकर मजदूरों ने तीन माह तक धरना एवं प्रदर्शन किया.लेकिन उन्हें काम मिलने की बात तो दूर, कई मजदूरों को सेवानिवृत्ति […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा) : सेल आरएमडी माइंस भवनाथपुर के चूना पत्थर खदान बंद हो जाने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में अन्यत्र पलायन करने को विवश हैं. खदान खोलने की मांग को लेकर मजदूरों ने तीन माह तक धरना एवं प्रदर्शन किया.लेकिन उन्हें काम मिलने की बात तो दूर, कई मजदूरों को सेवानिवृत्ति के बाद भी फाइनल सेटलमेंट के भुगतान के लिए कोलकाता एवं पटना का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

इस मामले को लेकर यूनियन नेता प्रदीप चौबे मजदूरों को लेकर दो बार कोलकाता व पांच बार पटना गये. खदान बंद होने के कारण 169 मजदूर बेरोजगार हो गये हैं, तथा उनके साथ जुड़े सैकड़ों लोग अब रोजगार के लिए अन्यत्र पलायन करने को विवश हैं. विदित हो कि वर्ष 1965-70 में इस खदान की स्थापना की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola