रितेश चौबे भाजयुमो के जिला महामंत्री बने

गढ़वा़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति का विस्तार शनिवार को किया गया़ इसे लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी़ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के निर्देशानुसार भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यसमिति की घोषणा की़ इसमें आलोक चंद्रवंशी को जिला […]
इसके अलावे मंडल अध्यक्षों में बरडीहा के लिए योगेंद्र मेहता, मझिआंव ग्रामीण के लिए योगेंद्र प्रजापति, कांडी के लिए रामानुज सिंह का नाम सर्वसम्मति से किया गया़ इसके अलावे बैठक में गढ़वा नगर मंडल कमेटी का विस्तार करते हुए राजन रजक को उपाध्यक्ष, चिंटू दूबे को मंत्री, शैलेश तिवारी को गढ़वा ग्रामीण मंडल का महामंत्री, मुकेश सिंह को उपाध्यक्ष तथा कमलेश कुमार को मझिआंव शहरी क्षेत्र का महामंत्री बनाया गया़.
बैठक में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि नयी टीम के विस्तार से युवा मोर्चा को नयी उर्जा मिलेगी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायेंगे़ इस अवसर पर मनोज पाठक, प्रवीण पाल, उत्तम कमलापुरी, शिव नारायण चंद्रा, रजनीश तिवारी, नवनीत कुमार मेहता, सुधीर कुमार दूबे, विवेक पाठक, परमेश्वर आदि उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




