आधार कार्ड के साथ प्रमाणपत्रों में कराने होंगे सुधार

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में नये सिरे से वार्ड के गठन व परिसीमन से यहां के लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ेगी़ खासकर वार्ड की संख्या में फेरबदल से अब लोगों के पते भी बदल गये है़ं ऐसी स्थिति में शहरवासियों को आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाणपत्रों में सुधार कराना पड़ेगी़ इससे […]
इस 46059 की आबादी में से करीब 45 हजार लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है़ लगभग सबों के आधार कार्ड में पूर्व के वार्ड की संख्या दर्ज है और इस वार्ड संख्या के आधार पर कई अन्य डॉक्यूमेंट जैसे निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र आदि तैयार कराये गये है़ं कई लोगों ने इसी पते के अनुसार जमीन की खरीद की है और केवाला में वार्ड संख्या दर्ज हो चुका है़ ऐसी स्थिति में नगर परिषद के 46059 लोगों को अपने सारे डॉक्यूमेंट में से अपने पते का नये सिरे से सुधार करवाते हुए उसमें हाल का वार्ड संख्या दर्ज कराना होगा़ सबसे ज्यादा जरूरी आधार कार्ड सुधरवाना होगा़ क्योंकि आधार कार्ड के माध्यम से ही अन्य डॉक्यूमेंट में सुधार कराया जा सकता है.
इसके अलावा मतदाता पहचान कार्ड में भी वार्ड संख्या का सुधार करवाना जरूरी हो गया है, क्योंकि इसमें बिना सुधार कराये न तो चुनाव लड़ा जा सकता है और न ही वोट डाला जा सकता है़ इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने कहा कि यह फैसला लोगों को वेवजह परेशानी में डालनेवाला है़ पिछले कुछ सालों से लोग इसी तरह के डॉक्यूमेंट अपडेट कराने व सुधरवाने आदि में लोग फंसे हुए है़ं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




