निर्देश के बाद भी बाजार पथ से नहीं हटा अतिक्रमण
Updated at : 09 Oct 2017 1:11 PM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव: मझिआंव बाजार पथ के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाने के लिए व्यवसायियों के साथ सीओ कमल किशोर सिंह व बीडीओ अमरेन डांग ने दुर्गा मंदिर परिसर में की. बैठक बेअसर साबित हुई है. सीओ ने बैठक के बाद बाजार पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन इस आदेश के करीब दो सप्ताह […]
विज्ञापन
मझिआंव: मझिआंव बाजार पथ के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाने के लिए व्यवसायियों के साथ सीओ कमल किशोर सिंह व बीडीओ अमरेन डांग ने दुर्गा मंदिर परिसर में की. बैठक बेअसर साबित हुई है.
सीओ ने बैठक के बाद बाजार पथ से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन इस आदेश के करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके कारण बाजार पथ पर सड़क जाम एक स्थायी समस्या बन चुकी है. विदित हो कि पिछले एक वर्ष से सड़क के दोनों तरफ ठेला दुकानदारों व स्थानीय लोगों द्वारा अपने दुकानों के आगे बांस बल्ली गाड़कर तथा कहीं बालू-गिट्टी रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है.
साथ ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों को लोग मुख्य पथ पर ही लगाकर रखते हैं. इससे मुख्य पथ बिल्कुल संकीर्ण हो जाता है और दिन भर सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके कारण अक्सर यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस साल के दौरान लोगों की मांग पर सीओ कार्यालय द्वारा लगभग तीन बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है. साथ ही चेतावनी भी दी जाती रही है कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटा दिया ल्येएगा. लेकिन आजतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर चार दिन पूर्व सीओ ने दुर्गा मंदिर में बैठक कर 24 घंटे के अंदर ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी. लेकिन न तो अतिक्रमण हटाया गया और न प्रशासन इसके खिलाफ कार्रवाई की गयी. इसके कारण स्थानीय लोगों को प्रशासन के प्रति क्षोभ देखा गया. विशेषकर व्यवसायियों का कहना है कि प्रशासन बाजार पथ के अतिक्रमण के प्रति गंभीर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




