बकरी पालन के लिए गढ़वा बेहतर : विकास

Updated at : 05 Sep 2017 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
बकरी पालन के लिए गढ़वा बेहतर : विकास

गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ़ इस मौके पर सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार नगर परिषद सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह संस्था के निदेशक राम लखन राम व मिथिलेश कुमार सिंह प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया़. […]

विज्ञापन
गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ़ इस मौके पर सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार नगर परिषद सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह संस्था के निदेशक राम लखन राम व मिथिलेश कुमार सिंह प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया़. इस मौके पर विकास कुमार ने कहा कि गढ़वा की भौगोलिक स्थिति बकरी पालन के लिए उपयुक्त है़ बकरी पालन कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है़ं.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार पशुपालन के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रखी है. खासकर बकरी पालन के लिए समूह की महिलाओं को विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है़ ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सरकार बकरी शेड बनाकर बकरी पालन के लिए बढ़ावा दे रही है़ गढ़वा जिला बकरी पालन के क्षेत्र में अग्रणी है. यहां से बकरी दूसरे राज्यों में भी भेजे जाते है़ं.

आप सब लोग इसे स्वरोजगार अपना का अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ साथ परिवार का भी आमदनी बढ़ा सकते है़ं निदेशक राम लखन राम ने कहा कि संस्था लोगों को मुफ्त में प्रशिक्षण देती है. इसके साथ-साथ स्वरोजगार करने के लिए बैंक से ऋण भी उपलब्ध करवाती है, ताकि लोग स्वरोजगार का आमदनी बढ़ा सकें. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने के बाद दो वर्षों तक संस्था स्वराज संस्था स्वरोजगार के लिए उन्हें प्रेरित करती है़ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्था विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का काम करती है, जो लोग स्वरोजगार करना चाहते हैं और उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता है, तो वह संस्था में आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. इस मौके पर रुस्तम अली सुरेंद्र रवि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola