ग्रामीणों ने नशाबंदी के खिलाफ निकाली रैली

मझिआंव: बरडीहा प्रखंड के सलगा पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी की पहल पर शनिवार को नशाबंदी रैली निकाली गई. इसका नेतृत्व उप प्रमुख संजीव कुमार पांडेय व मुखिया गुड़िया देवी ने किया. रैली में शामिल ग्रामीण महिला-पुरुष ध्वनिविस्तारक यंत्र से गीत गाते हुए चल रहे थे. साथ ही हाथों में तख्ती लेकर लोगों को नशा […]
वहां पहुंचने पर रैली सभा में बदल गयी. सभा में उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि शराब पीने से घर परिवार बर्बाद हो जाते हैं और बच्चों पर इसका खराब असर पड़ता है. साथ ही अपने अभिभावक के द्वारा शराब पीने की लत को देखकर बच्चे भी बिगड़ जाते हैं. वे पढ़ाई से दूर हो जाते हैं. यही नहीं शराब से रुपया ,स्वास्थ्य व चरित्र का हनन हो जाता है.
शराबी का अपने घर व समाज में भी कोई स्थान नहीं रहता. मुखिया ने कहा कि जो भी थोड़ा बहुत अपने घरों में महुआ का शराब बनाते हैं, वे संभल जायें और समाज एवं देश हित में बनाना व पिलाना छोड़ दें. इस दौरान उपस्थित लोगों ने इसपर अमल करने का शपथ लिया. इस मौके पर उप मुखिया कृष्णा यादव, मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह, मुंद्रिका चंद्रवंशी, अवधेश राम, झूलन पांडेय, रामस्वरूप राम, सुनील प्रजापति, छोटन राम, आलोक सिंह, कृष्णा सिंह, नरेंद्र पांडेय, पुष्पा देवी, उषा देवी, इंदू देवी, कौशल्या देवी, सहित कई गांव के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




