बहरागोड़ा में झामुमो का विस स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, बोले सुप्रियो

बहरागोड़ा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संसोधन के खिलाफ रविवार को बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में झामुमो का विस स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन विधायक कुणाल षाड़ंगी और केंद्रीय सदस्य गुरुचरण मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य […]
बहरागोड़ा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संसोधन के खिलाफ रविवार को बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में झामुमो का विस स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन विधायक कुणाल षाड़ंगी और केंद्रीय सदस्य गुरुचरण मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 1928 में पूरे देश में भाषा, संस्कृति के नाम पर राज्य का विभाजन हो रहा था.
उस वक्त जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड राज्य अलग करने की मांग की थी. बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हु जैसे महापुरुषों की शहादत के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संसोधन के खिलाफ हमें एकजुट होने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




