स्वामीजी के आदर्शों से देश बदल सकते हैं युवा

Updated at : 13 Jan 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामीजी के आदर्शों से देश बदल सकते हैं युवा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के भारत माता मंडप में अभाविप के सदस्यों ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ चौधरी और छात्र नेता गौरी शंकर महतो ने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि युवा स्वामी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के भारत माता मंडप में अभाविप के सदस्यों ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ चौधरी और छात्र नेता गौरी शंकर महतो ने स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि युवा स्वामी जी की भावनाओं पर चिंतन करें, तो भारत की तसवीर बदल जायेगी. मौके पर श्री महतो ने कहा कि हमें स्वामी जी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए.

सभी युवा नशा से दूर रह कर बेहतर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभायें. ऋषि ठाकुर और जगन्नाथ नायक ने भी स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर अभाविप के सदस्यों ने लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया. मौके पर पिकलु घोष, राजेश कर, हिमांशु बेरा, संजीव पातर, पदु नायक, श्याम पाल, बिलु पातर, पियूष बेरा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola