14 हजार के सिक्के लेकर बैंक पहुंचा युवक, कैशियर से उलझा

Published at :04 Dec 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
14 हजार के सिक्के लेकर बैंक पहुंचा युवक, कैशियर से उलझा

किरीबुरु : नोटबंदी के बाद दुकानदार के साथ-साथ बैंक प्रबंधन भी दस के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक की किरीबुरु शाखा में शनिवार को हरिशंकर प्रसाद नामक युवक 14 हजार रुपये के दस के सिक्के लेकर बैंक खाता में जमा करने पहुंचा. कैशियर ने लेने से इनकार कर दिया. इसके […]

विज्ञापन

किरीबुरु : नोटबंदी के बाद दुकानदार के साथ-साथ बैंक प्रबंधन भी दस के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक की किरीबुरु शाखा में शनिवार को हरिशंकर प्रसाद नामक युवक 14 हजार रुपये के दस के सिक्के लेकर बैंक खाता में जमा करने पहुंचा. कैशियर ने लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद कैशियर और ग्राहक के बीच विवाद बढ़ गया. यह देख शाखा प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने ग्राहक को सोमवार को उक्त सिक्का जमा कराने को कहा.

बैंक मैनेजर ने कहा कि बाजार में छोटे नोट व खुदरा की किल्लत न हो. इसके लोगों को छोटे नोट दिया गये हैं. बैंक में भीड़ होने के कारण 10 के सिक्के गिनने में थोड़ा समय लगेगा. इसलिए उक्त युवक को सोमवार को आने को कहा. बैंक प्रबंधन हर प्रकार के सिक्के लेने को तैयार है. कैशलेस खरीदारी से नकली नोट का प्रचलन होगा खत्म: सभी दुकानदारों को एसबीआइ स्वाइप मशीन देने की तैयारी में है. कई दुकानदारों ने आवेदन किया है. स्वाइप मशीनों की कमी नहीं है. दुकानदार या व्यापारी बैंक में करंट अकाउंट खोलकर उक्त मशीन ले सकते हैं. ग्राहक एटीएम कार्ड या अन्य जरियों से कैशलेस खरीदारी कर सकते हैं. जानकारी एसबीआइ प्रबंधक अमरेंद्र द्विवेदी ने उक्त जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola