चाकुलिया में पेट्रोल पंप मालिक के घर से 23 लाख बरामद

चाकुलिया : घाटशिला के एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस ने चाकुलिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक संजय कुमार लोधा के आवास पर बुधवार (30 नवंबर) की रात छापेमारी की. इस दौरान लगभग 23 लाख रुपये बरामद किये गये. इस राशि में लगभग तीन लाख के पुराने और 20 लाख के नये नोट […]
चाकुलिया : घाटशिला के एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस ने चाकुलिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक संजय कुमार लोधा के आवास पर बुधवार (30 नवंबर) की रात छापेमारी की.
इस दौरान लगभग 23 लाख रुपये बरामद किये गये. इस राशि में लगभग तीन लाख के पुराने और 20 लाख के नये नोट शामिल थे. पुलिस संजय लोधा को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आयी. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. एसडीपीओ श्री बेसरा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




