स्थापना दिवस पर बोड़ाम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर आजसू पार्टी ने की बैठक

Published at :13 Nov 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर बोड़ाम में  होने वाले कार्यक्रम को लेकर आजसू पार्टी ने की बैठक

पटमदा : वर्षों आंदोलन व हजारों लोगों के बलिदान से बने झारखंड में आज भी अपने अधिकार के लिए यहां के आदिवासी व मूलवासी ठोकर खाने को मजबूर है. यह बात विधायक रामचंद्र सहिस ने शनिवार को पटमदा डाकबंग्ला में पार्टी कार्यकर्ताअों से कही. श्री सहिस ने कहा कि स्थानीय नीति में संशोधन जरूरी है. […]

विज्ञापन

पटमदा : वर्षों आंदोलन व हजारों लोगों के बलिदान से बने झारखंड में आज भी अपने अधिकार के लिए यहां के आदिवासी व मूलवासी ठोकर खाने को मजबूर है. यह बात विधायक रामचंद्र सहिस ने शनिवार को पटमदा डाकबंग्ला में पार्टी कार्यकर्ताअों से कही. श्री सहिस ने कहा कि स्थानीय नीति में संशोधन जरूरी है. झारखंड आंदोलन में शहीद हुए परिवारों को सरकारी लाभ मिलाना चाहिए. झारखंड में भाषा व सांस्कृति की रक्षा जरूरी है. 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर बोड़ाम मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की गयी. कार्यक्रम में दिन में श्रद्धांजलि सभा के बाद देर शाम लोक नृत्य का आयोजन किया जायेगा. बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola