छात्रों ने की शराब पर प्रतिबंध की मांग फीस का रसीद नहीं देने की शिकायत

चाकुलिया : चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कॉफी विथ एमएलए कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें विधायक विद्यार्थियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जिस क्षेत्र में जाना चाहें, उस विषय की पढ़ाई करें. अपने मन से डर को दूर भगायें. […]
चाकुलिया : चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कॉफी विथ एमएलए कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें विधायक विद्यार्थियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जिस क्षेत्र में जाना चाहें, उस विषय की पढ़ाई करें. अपने मन से डर को दूर भगायें.
अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर आगे बढ़ सकते हैं. मौके पर कई विद्यार्थियों ने विधायक के समक्ष शैक्षणिक और कैरियर से संबंधित समस्याएं रखी और उनसे सुझाव लिया. विधायक ने छात्रों से कहा कि उन्हें जब भी जरूरत पड़े, उन्हें फोन करें. वे सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे. विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, संताली, बांग्ला, एंथ्रोपोलोजी के शिक्षक नहीं हैं. अर्थशास्त्र के शिक्षक उन्हें ठीक से पढ़ा नहीं पाते हैं. कई छात्रों ने अपने गांव में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. छात्रों ने कहा कि विद्यालय में बात-बात पर पुलिस को बुलाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




