कार में बैठी महिला हुई घायल कलवर्ट पर बैठे बच्चे को भी चोट

Published at :28 Sep 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
कार में बैठी महिला हुई घायल कलवर्ट पर बैठे बच्चे को भी चोट

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल हरिजन बस्ती की जंगल में जमशेदपुर की अोर से आ रही एक हुंडई कार अनियंत्रित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में एक महिला गीता रानी महतो (67) बैठी थी. वह अपने पति दिलीप कुमार महतो को जमशेदपुर छोड़ कर कार से मुसाबनी ब्लॉक एरिया जा रही थी. […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल हरिजन बस्ती की जंगल में जमशेदपुर की अोर से आ रही एक हुंडई कार अनियंत्रित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कार में एक महिला गीता रानी महतो (67) बैठी थी. वह अपने पति दिलीप कुमार महतो को जमशेदपुर छोड़ कर कार से मुसाबनी ब्लॉक एरिया जा रही थी. अनियंत्रित कार के हिचकोले खाने से महिला को चोट पहुंची है. वहीं हरिजन बस्ती फूलपाल में कलवर्ट पर बैठा युवक अरुण करूवा (22) को कार के धक्के से घायल हो गया है.

अनियंत्रित कार ने हरिजन बस्ती की कलवर्ट को भी तोड़ दिया है. हरिजन बस्ती के लोगों का कहना है कि कार की गति इतनी तेज थी कि वह जंगल में घुसते हुए कलवर्ट तक पहुंची और कलवर्ट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. अगर कलवर्ट नहीं टूटा होता तो कार लोगों के घरों में घुस जाती. कार पर बैठे महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदार डोमन महतो के घर में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि कार संख्या जेएच 05वी/ 3419 के चालक श्यामा चौधरी को थाना में रखा गया है. उसे चोट नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola