कटासमारा जंगल में 15 दिन से सूख रहे सैकड़ों पौधे

Published at :08 Aug 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
कटासमारा जंगल में 15 दिन से सूख रहे सैकड़ों पौधे

रोपण नहीं होने से कई जगहों पर रखे गये पौधे सूख रहे हैं चाकुलिया : चाकुलिया की लोधाशोली पंचायत के कटासमारा जंगल में सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र घाटशिला के पदाधिकारियों की लापरवाही से रोपण के बिना विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे नष्ट हो रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक इन पौधों को पंद्रह दिनों पूर्व जंगल में […]

विज्ञापन

रोपण नहीं होने से कई जगहों पर रखे गये पौधे सूख रहे हैं

चाकुलिया : चाकुलिया की लोधाशोली पंचायत के कटासमारा जंगल में सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र घाटशिला के पदाधिकारियों की लापरवाही से रोपण के बिना विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे नष्ट हो रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक इन पौधों को पंद्रह दिनों पूर्व जंगल में रोपने के लिए लाया गया था. 15 दिन बीत जाने के बाद भी इन पौधो को रोपा नहीं गया है. पौधे लावारिस हालत में पड़े हुए हैं. विभाग ने पौधों के रोपण सही समय पर नहीं किया.
जानकारी के मुताबिक इस प्रक्षेत्र द्वारा उक्त जंगल में 50 हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 2014-15 में पौधे रोपे गये थे. रोपित पौधों में कई पौधे सूख गये. उन्हीं स्थानों पर पौधों का रिप्लेसमेंट करने का कार्य हो रहा है. इसके लिए जंगल में 15 दिनों पूर्व सैकड़ों पौधे लाये गये थे, जो सूख रहे हैं. कई पौधों के ट्यूब फट गये हैं. जंगल में कई जगहों पर पौधों को रखा गया है. इससे जड़ निकल आयी है. रविवार को जंगल में दो-तीन मजदूर पौधों का रोपण करने में लगे थे.
चाकुलिया. सामाजिक वानिकी घाटशिला प्रक्षेत्र की लापरवाही
जंगल में पौधों का रिप्लेसमेंट का कार्य हो रहा है. रोपण के लिए पौधों को लाया गया था. मजदूर नहीं मिलने के कारण पौधों का रोपण नहीं हुआ. पौधों के रोपण का कार्य जारी है. शीघ्र ही पौधे रोप दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola