ग्रामीणों ने थाने में ज्ञापन सौंपा

Published at :01 Aug 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने में ज्ञापन सौंपा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मटिहाना पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत में शराब बंद करने के लिए रविवार को मुखिया बुधुराम मुर्मू के नेतृत्व में थाना प्रभारी के नाम एसआइ पी सोरेन को ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया कि पंचायत के कई गांवों में शराब की भट्ठियां संचालित हैं. वहां महुआ शराब बनायी और बेची […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मटिहाना पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत में शराब बंद करने के लिए रविवार को मुखिया बुधुराम मुर्मू के नेतृत्व में थाना प्रभारी के नाम एसआइ पी सोरेन को ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया कि पंचायत के कई गांवों में शराब की भट्ठियां संचालित हैं. वहां महुआ शराब बनायी और बेची जाती है. कई ग्रामीण शराब के नशे में धुत रहते हैं. इससे गांव में अशांति फैल रही है. घर और परिवार बर्बाद हो रहे हैं.

ग्रामीणों ने पुलिस से पंचायत में संचालित शराब भट्ठियों को बंद कराने की मांग की है. मौके पर पंसस पूजा रानी पैड़ा, वार्ड सदस्य महादेव मुर्मू, पार्वती मुर्मू, सपन नायक, महिला समिति की अध्यक्ष जोसमिता साव, बुद्धदेव साव, राहुल वाजपेयी समेत अन्य उपस्थित थे.

चाकुलिया: माखन लाल राइस मिल में आग से लाखों की क्षति
शॉट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola