बहरागोड़ा प्लस टू उवि में साइकिल स्टैंड नहीं

Published at :29 Jul 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा प्लस टू उवि में साइकिल स्टैंड नहीं

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय प्रखंड के पुराना विद्यालयों में एक है. इसके बावजूद विद्यालय उपेक्षा का दंश झेल रहा है. विद्यालय में जर्जर भवन, टूटी चहारदीवारी प्रमुख समस्या है. विद्यालय में साइकिल स्टैंड भी नहीं है. इससे विद्यार्थियों को साइकिल धूप में रखनी पड़ती है. इस कारण साइकिल खराब हो रही है. […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय प्रखंड के पुराना विद्यालयों में एक है. इसके बावजूद विद्यालय उपेक्षा का दंश झेल रहा है. विद्यालय में जर्जर भवन, टूटी चहारदीवारी प्रमुख समस्या है. विद्यालय में साइकिल स्टैंड भी नहीं है. इससे विद्यार्थियों को साइकिल धूप में रखनी पड़ती है.

इस कारण साइकिल खराब हो रही है. विद्यालय में लगभग 200 विद्यार्थी नामांकित हैं. परिसर में बना प्लस टू उच्च विद्यालय का भवन कई वर्षों से अधूरा है. विद्यालय के एचएम वरुण कुमार गिरी ने बताया कि इन समस्याओं से विभाग को काई बार अवगत करवाया गया. आज तक किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है. दो साल पूर्व उपायुक्त ने इस विद्यालय का जायजा लिया था. उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी बनवाने का आश्वासन दिया था.

एसआइटी के आने से हड़कंप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola